Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत और पति की हालत गंभीर, दिल्ली के अपोलो अस्पताल किया गया रेफर, घरेलू क्लेश की वजह से उठाया आत्मघाती कदम

मुज़फ़्फ़रनगर में दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत और पति की हालत गंभीर, दिल्ली के अपोलो अस्पताल किया गया रेफर, घरेलू क्लेश की वजह से उठाया आत्मघाती कदम

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नोना गांव में सोमवार सुबह पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे सनसनी फैल गई। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पत्नी दीपा (28) की मौत हो गई, जबकि पति दिनेश कुमार (30) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

CO खतौली रूपाली रॉय चौधरी के मुताबिक, सोमवार 19 अक्टूबर को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि नोना गांव में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दिनेश कुमार पुत्र रत्न सिंह और उसकी पत्नी दीपा को उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहरीले पदार्थ के सेवन की ये घटना सुबह करीब 9 बजे घटित हुई।

CO ने बताया कि दौरान उपचार दीपा की मौत हो गई। वहीं, दिनेश की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस मामले में मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दीपा को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि दीपा को जानबूझकर मौत के मुंह में धकेला गया। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से घटना को पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या के प्रयास के रूप में बताया गया है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो की मौत, परिवार में कोहराम

मंसूरपुर पुलिस के अनुसार, फिलहाल गांव में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस मृतका के शव से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के साथ मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें