Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में MLC चुनाव की तैयारी पूरी, कल 56 बूथों पर मतदान: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 13,741 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 3,225 मतदाता करेंगे वोटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुज़फ़्फ़रनगर में MLC चुनाव की तैयारी पूरी, कल 56 बूथों पर मतदान: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 13,741 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 3,225 मतदाता करेंगे वोटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को जिले में 56 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। प्रशासन ने मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। DM उमेश कुमार मिश्रा ने दोपहर करीब एक बजे विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की और बंदोबस्त का निरीक्षण किया।

इस दौरान एडीएम-ई देश दीपक सिंह ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 13 मतदान केंद्रों पर 42 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कुल 13,741 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 14 बूथों पर मतदान होगा। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 3,225 मतदाता वोट डालेंगे। इस चुनाव में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रशासन के मुताबिक, मतदान को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों पर भेजा जा रहा है, ताकि मतदान प्रक्रिया समय से शुरू कराई जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं। एडीएम-ई ने बताया कि चुनाव की तैयारियों के संबंध में पुलिस लाइन में एसएसपी और एसपी क्राइम की बैठक हुई थी। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन का लक्ष्य मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए मतदान कर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: कार्तिक गंगा स्नान मेला में कैलाश खेर का जादू, शुक्रताल घाट पर बिखरा आस्था का रंग; सांस्कृतिक संध्या ने रचा इतिहास