Home » उत्तराखंड » देहरादून में ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 17 गिरफ्तार, 23 वाहन सीज

देहरादून में ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 17 गिरफ्तार, 23 वाहन सीज

Facebook
Twitter
WhatsApp

देहरादून। देहरादून में पुलिस ने शनिवार देर रात ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक के तहत होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 109 लोगों को पूछताछ और सत्यापन के लिए थाने लाया गया।

रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 83 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए और 23 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए।

पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य देर रात हुड़दंग, संदिग्ध गतिविधियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना है। पुलिस ने आगे भी चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही है।

ALSO READ THIS :  देहरादून में पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली,तमंचा, चोरी की स्कूटी और लूटी गई चैन बरामद
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें