Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » हॉस्पिटल से लौट रहे ग्रामीणों के साथ लूटपाट और मारपीट: शेरपुर के जंगल में बाइक सवारों को घेरकर लूटा, डंडे से हमला कर मोबाइल छीना

हॉस्पिटल से लौट रहे ग्रामीणों के साथ लूटपाट और मारपीट: शेरपुर के जंगल में बाइक सवारों को घेरकर लूटा, डंडे से हमला कर मोबाइल छीना

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर के जंगल में बुधवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि 5 से 6 नकाबपोश बदमाशों ने युवकों के साथ मारपीट की, मोबाइल लूट लिया और उनकी मोटरसाइकिल तोड़ दी। पीड़ितों के मुताबिक, बदमाशों की संख्या पांच से छह थी। वारदात के दौरान एक युवक के बाजू पर डंडे से हमला किया गया, जिससे उसे चोट आई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शेरपुर निवासी पीड़ित गुफरान ने बताया कि वह अपने साथी उस्मान के साथ मुज़फ़्फ़रनगर शहर से लौट रहा था। वे एक मरीज को देखने गए थे और वहां से गांव शेरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते पर बदमाशों ने उनके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी मारी। बाइक रोकते ही एक बदमाश ने डंडे से हमला कर दिया। गुफरान के मुताबिक, डंडा उसकी बाइक के वाइजर पर लगा और वह टूट गया। इसके बाद बदमाश मारपीट करते हुए मोबाइल लूटकर भाग निकले।

गुफरान ने बताया कि बदमाश मोबाइल फोन लूटकर ले गए। उसने यह भी कहा कि हमलावरों ने मुंह ढक रखे थे। पीड़ित ने आशंका जताई कि बदमाशों के पास हथियार भी हो सकते थे।

ग्रामीण मोहम्मद फुरकान ने बताया कि उसका भाई उस्मान मरीज को देखकर मुज़फ़्फ़रनगर से गांव लौट रहा था। उसके साथ गुफरान भी था। फुरकान के मुताबिक, रास्ते में पांच-छह बदमाशों ने दोनों को रोककर हमला किया, मोटरसाइकिल तोड़ दी और मोबाइल लूट लिया। उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के दूधली में चकबंदी को लेकर कलेक्ट्रेट पर ज़ोरदार धरना–प्रदर्शन, नक्शा 23 रद्द करने पर अड़े किसान!

पीड़ित गुफरान ने बताया कि वह घटना के संबंध में तहरीर देने जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची थी और कार्रवाई की।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें