Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » पुलिस की रोक के बावजूद दिल्ली लिए रवाना हुए सपा नेता–कार्यकर्ता: मुज़फ़्फ़रनगर से 45 बस–30 बस निकली, INDIA महागठबंधन की रैली में शामिल होने जा रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश

पुलिस की रोक के बावजूद दिल्ली लिए रवाना हुए सपा नेता–कार्यकर्ता: मुज़फ़्फ़रनगर से 45 बस–30 बस निकली, INDIA महागठबंधन की रैली में शामिल होने जा रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस की रोक के बावजूद समाजवादी पार्टी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज प्रस्तावित INDIA महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए सपा नेताओं ने करीब 45 बसों और 25 से 30 निजी गाड़ियों का काफिला तैयार किया। रविवार सुबह दिल्ली रवाना होने के दौरान पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके और पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय से काफिले के साथ दिल्ली की ओर निकल पड़े।

चरथावल विधायक पंकज मलिक भी अपने प्रेमपुरी स्थित आवास से निकलकर पार्टी कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके। इसके बाद वह सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली जाने से पहले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मेरठ स्थित शिवाया टोल प्लाजा पर एकत्रित होने का कार्यक्रम है। यहां से सभी एक साथ दिल्ली में होने वाली रैली के लिए कूच करेंगे।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की दिल्ली जाने की तैयारियों के बीच शनिवार शाम से ही पुलिस ने कई नेताओं को उनके घरों पर रोकना शुरू कर दिया था। कुछ नेताओं के आवास पर पुलिस तैनात की गई थी। इस कार्रवाई का सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी समेत पार्टी के कई नेताओं ने विरोध जताया और SSP सूरज कुमार राय से वार्ता की।

वार्ता के बाद देर रात नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर तैनात पुलिस को धीरे-धीरे हटा लिया गया। हालांकि, रविवार सुबह दिल्ली जाने की तैयारी में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं को फिर रोकने की कोशिश की गई। इसके बावजूद सपा नेता और कार्यकर्ता काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में रद्दी पेपर से भरी पिकअप में लगी भीषण आग: बिजली का तार टूटकर गिरने से हादसा, दमकल की 2 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA महागठबंधन की रैली प्रस्तावित है। मुज़फ़्फ़रनगर से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़े काफिले के दिल्ली रवाना होने के बीच पुलिस की रोकने की कोशिश और पार्टी की तैयारियां चर्चा में हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें