Home » विविध इंडिया » दिल्ली महारैली से पहले भाजपा का विपक्ष पर पोस्टर वार: रामलीला मैदान में फिर लगेगा ‘ठगों का मेला’

दिल्ली महारैली से पहले भाजपा का विपक्ष पर पोस्टर वार: रामलीला मैदान में फिर लगेगा ‘ठगों का मेला’

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया ब्लॉक की महारैली से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी कर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टर साझा करते हुए विपक्ष के ‘चलो दिल्ली’ मार्च और महारैली को निशाने पर लिया। भाजपा ने इस आयोजन को ‘ठगों का मेला’ करार देते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश में अफवाहें और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा ने पोस्टर के जरिए विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा दिल्ली की ओर से एक्स पर साझा किए गए पोस्टर में इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेताओं के चेहरे दिखाए गए हैं। पोस्टर में एक कॉकरोच की तस्वीर भी लगाई गई है। इसके साथ बड़े अक्षरों में लिखा गया है, ‘ठगबंधन फिल्म प्रेजेंट्स-ठगों का मेला’।

पोस्टर में राहुल गांधी को निर्देशक और अखिलेश यादव को निर्माता के रूप में दर्शाया गया है। इसके साथ ही फिल्म का कथित मकसद ‘देश में अफवाहें और अराजकता फैलाना’ बताया गया है।

भाजपा दिल्ली ने पोस्ट के साथ लिखा कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से ‘ठगों का मेला’ लगने वाला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस आयोजन का उद्देश्य अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश-विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाहें और अराजकता फैलाना है।

रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली

दरअसल, विपक्षी इंडिया ब्लॉक की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘चलो दिल्ली’ मार्च और महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस मार्च की शुरुआत मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन से होकर रामलीला मैदान तक पहुंचने के रूप में निर्धारित की गई है।

ALSO READ THIS :  एक दशक में जियो की लंबी छलांग, यूपी-उत्तराखंड में 7 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स जोड़े

महारैली में विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन यानी एसआईआर के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा विपक्ष

विपक्षी दलों ने एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं का आरोप है कि देश में मतदाताओं के वोट चोरी किए जा रहे हैं।

विपक्ष का कहना है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर इंडिया ब्लॉक के घटक दल दिल्ली में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

भाजपा और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

विपक्ष की महारैली को लेकर भाजपा और इंडिया ब्लॉक के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जहां इस रैली को अफवाह और अराजकता फैलाने की कोशिश बता रही है, वहीं विपक्ष इसे लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई करार दे रहा है।

रामलीला मैदान में होने वाली महारैली से पहले भाजपा की ओर से जारी पोस्टर ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। अब इस आयोजन के जरिए विपक्षी दल एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों को किस तरह उठाते हैं, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें