Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रांसफॉर्मर चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़: गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो कांबिंग दौरान गिरफ्तार, एक पर 25 मुकदमे दर्ज तो दूसरा 5 दिन पहले जेल से छूटा

मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रांसफॉर्मर चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़: गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो कांबिंग दौरान गिरफ्तार, एक पर 25 मुकदमे दर्ज तो दूसरा 5 दिन पहले जेल से छूटा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी सूरज कुमार राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत नगर कोतवाली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिन्ना बाईपास के पास हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, ई-रिक्शा और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान शाहनवाज पुत्र रफीक उर्फ भूरा के रूप में हुई है। शाहनवाज के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग की, जिसके दौरान गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आरिश पुत्र जिंदा और ताहिर पुत्र यशीन शामिल हैं।

आरिश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बताया कि वह चार दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी ताहिर पुत्र यशीन के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में 25 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इन आरोपियों की भूमिका और ट्रांसफॉर्मर चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक ई-रिक्शा, तांबे के बंडल, ट्रांसफॉर्मर की कॉइल, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी में ट्रांसफॉर्मर से निकाली गई कॉइल और तांबे के बंडल मिलने के बाद पुलिस गिरोह से जुड़े चोरी के मामलों की पड़ताल में जुटी है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद के दो सरगनाओं का खुलासा

एसएसपी सूरज कुमार राय के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई के तहत पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पिन्ना बाईपास पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क, चोरी के माल की खपत और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें