Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में मोबाइल छीनने वाली गैंग का पर्दाफाश: दो स्प्लेंडर बाइक ने खोला ‘मोबाइल लुटेरों’ का राज़! सिविल लाइन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर में मोबाइल छीनने वाली गैंग का पर्दाफाश: दो स्प्लेंडर बाइक ने खोला ‘मोबाइल लुटेरों’ का राज़! सिविल लाइन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। वहलना चौक के पास मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई दो स्प्लेंडर बाइक पुलिस के लिए अहम सुराग बनीं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने छीना गया मोटोरोला मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को वहलना चौक के पास मोबाइल छिनैती की घटना हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार शाम को संधावली अंडरपास के पास से पांच आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अजय और अक्षय निवासी बेहड़ा अस्सा, अखिल निवासी अलमासपुर, गोविंद निवासी निरगाजनी और आर्यन निवासी नूनाखेड़ा के रूप में हुई है। गोविंद और आर्यन वर्तमान में अमित विहार कुकड़ा में रह रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोटोरोला मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक उधम सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गिरि, हेड कांस्टेबल मुरली और कांस्टेबल अंकुर, विवेक, कृष्ण मावी व अमित शर्मा शामिल रहे।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर कचहरी में दो पक्षों की जमकर मारपीट! मियां-बीवी के विवाद में 8 घायल, 'महाभारत' का Live Video वायरल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें