दिल्ली में 2.65 लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं दोनों

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने नकली भारतीय करेंसी की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहाड़गंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नीलम गेस्ट हाउस में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 2,65,100 रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद […]

दिल्ली के गफ्फार मार्केट और ग्रेटर नोएडा के मॉल में आग से हड़कंप, सिनेमा हॉल से 15 लोग सुरक्षित निकाले गए

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा, 6 नवंबर। दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दिल्ली के गफ्फार मार्केट की चैन वाली गली में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि एक दुकान में आग लग गई। वहीं, ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में भी आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। […]

बलिया में पुजारी को बंधक बनाकर लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 2 को लगी गोली

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को रसड़ा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों […]

सीएम योगी की अपील: धनतेरस पर ओडीओपी उत्पादों को दें उपहार, मनाएं ‘लोकल वाली दिवाली’

नई दिल्ली, 6 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धन्वंतरि जयंती और धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को आत्मसात करते हुए इस धनतेरस ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) उत्पादों को उपहार के रूप में […]

आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर: 8 लोगों की मौत, 1,918 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

अमरावती। चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण आंध्र प्रदेश में भारी तबाही हुई है। चक्रवात की चपेट में आने से राज्य में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 1,918.55 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को नुकसान और राहत कार्यों की जानकारी दी। […]

मुजफ्फरनगर में नाली के पानी को लेकर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला; मारपीट का VIDEO वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट के दृश्य सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। आरोप है कि नाली के पानी को लेकर शुरू हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने सत्यवीर सिंह […]

शहर से देहात तक बाजारों में पुलिस का फ्लैग मार्च: एसपी सिटी ने नई मंडी और शहर कोतवाली क्षेत्र में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा; सीओ ने देहात में फोर्स के साथ किया पैदल मार्च

मुज़फ़्फ़रनगर। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार रात शहर से देहात तक के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी अमृत जैन ने नई मंडी और कोतवाली […]

‘घटती जनसंख्या और बढ़ता नशा समाज को ले डूबेगा’, देश खाप के नए चौधरी संजीव तोमर की चेतावनी, राकेश टिकैत से मुलाकात में दहेज और भ्रूण हत्या पर भी हुई चर्चा

मुज़फ़्फ़रनगर। देश खाप (तोमर) के नवनियुक्त चौधरी संजीव तोमर ने गुरुवार को किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच नशाखोरी, घटती जनसंख्या, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। संजीव तोमर ने कहा कि घटती जनसंख्या और बढ़ता नशा समाज को […]

मुजफ्फरनगर में मोबाइल छीनने वाली गैंग का पर्दाफाश: दो स्प्लेंडर बाइक ने खोला ‘मोबाइल लुटेरों’ का राज़! सिविल लाइन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

मुज़फ़्फ़रनगर। वहलना चौक के पास मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई दो स्प्लेंडर बाइक पुलिस के लिए अहम सुराग बनीं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने छीना गया मोटोरोला […]

मुजफ्फरनगर में 25 वर्षीय समर राठी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, घेर के कमरे में मिला शव; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जग्गाहेड़ी में गुरुवार को 25 वर्षीय युवक समर राठी का शव घेर में बने कमरे में मिला। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के […]