Home » विविध इंडिया » एक बार ₹10 हजार खर्च करो, तीन साल तक रिचार्ज की छुट्टी! जियो का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 5G डेटा से लेकर OTT तक मिलेंगे ढेरों फायदे

एक बार ₹10 हजार खर्च करो, तीन साल तक रिचार्ज की छुट्टी! जियो का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 5G डेटा से लेकर OTT तक मिलेंगे ढेरों फायदे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुंबई। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए तीन साल की वैधता वाला नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। करीब 10 हजार रुपये की कीमत वाले इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहकों को एक बार रिचार्ज कराने के बाद अगले तीन साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की चिंता नहीं रहेगी। कंपनी के अनुसार, यह अपनी तरह का पहला प्लान है, जिसमें ग्राहकों को तीन साल तक मौजूदा कीमत और निर्धारित सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।

जियो का यह नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास माना जा रहा है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं। लंबी वैधता के साथ इसमें इंटरनेट, कॉलिंग और मनोरंजन से जुड़ी कई सुविधाएं एक साथ दी गई हैं। कंपनी ने इस प्लान को 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

रोजाना 2.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस तीन वर्षीय प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2.5 जीबी हाईस्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। पूरे तीन साल की वैधता के कारण ग्राहकों को लंबे समय तक रिचार्ज की समयसीमा खत्म होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

मनोरंजन के साथ डिजिटल सुविधाओं का भी लाभ

जियो ने इस प्लान में केवल कॉलिंग और इंटरनेट तक ही सुविधाएं सीमित नहीं रखी हैं, बल्कि डिजिटल मनोरंजन और क्रिएटिविटी से जुड़े फायदे भी शामिल किए हैं। ग्राहकों को जियोहॉटस्टार मोबाइल का एक्सेस मिलेगा, जिसके माध्यम से वे लाइव स्पोर्ट्स, हॉलीवुड कंटेंट, हॉटस्टार ओरिजिनल्स और मनोरंजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

ALSO READ THIS :  ग्लोबल ग्रोथ का लॉन्चपैड बना भारत: ऑकलैंड में बोले पीएम मोदी- सिर्फ 9 महीने में हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता

इसके साथ ही ग्राहकों को 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो सोशल मीडिया पोस्ट, ग्राफिक्स और अन्य क्रिएटिव डिजाइन तैयार करते हैं। इसके अलावा फाइल, फोटो और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए जियोएआईक्लाउड पर 50 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिलेगी।

7 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग

रिलायंस जियो का यह नया तीन साल वाला प्लान 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे मायजियो ऐप और जियो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिचार्ज करा सकेंगे। इसके अलावा जियो स्टोर, रिटेल आउटलेट्स और अन्य अधिकृत रिचार्ज माध्यमों पर भी यह प्लान उपलब्ध रहेगा।

कंपनी का दावा है कि इस प्लान के जरिए ग्राहकों को लंबी अवधि तक कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं का लाभ एक ही रिचार्ज में मिलेगा। करीब 10 हजार रुपये का एकमुश्त भुगतान कर तीन साल तक रिचार्ज की चिंता से मुक्त रहने का विकल्प जियो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें