Home » उत्तर प्रदेश » SIR पर सवालों को लेकर ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर पलटवार, बोले- 2027 की संभावित हार के डर से कर रहे बयानबाजी

SIR पर सवालों को लेकर ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर पलटवार, बोले- 2027 की संभावित हार के डर से कर रहे बयानबाजी

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से एसआईआर को लेकर उठाए गए सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में संभावित हार का डर सता रहा है, इसलिए दोनों दल एसआईआर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता इन दलों की राजनीतिक स्थिति को समझ चुकी है और उनका जनाधार लगातार कमजोर हुआ है।

शनिवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि एसआईआर का मामला भारत निर्वाचन आयोग से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से जारी बयान को सरकार ने देखा है। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नाम दर्ज कराने की कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूट गया है तो उसकी चिंता जायज है। ऐसे लोगों को आगे आकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारने के डर से सपा और कांग्रेस अभी से तरह-तरह की तैयारियों में जुटे हैं।

कटे हुए नाम वाले मतदाताओं को सामने लाने की चुनौती

ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को केवल बयानबाजी करने के बजाय उन मतदाताओं को सामने लाना चाहिए, जिनके नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम वास्तव में छूटा है तो उसकी जानकारी सामने आनी चाहिए, ताकि निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के तहत उसका समाधान किया जा सके।

ALSO READ THIS :  पुलिस की रोक के बावजूद दिल्ली लिए रवाना हुए सपा नेता–कार्यकर्ता: मुज़फ़्फ़रनगर से 45 बस–30 बस निकली, INDIA महागठबंधन की रैली में शामिल होने जा रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश

उन्होंने दावा किया कि सपा और कांग्रेस की ओर से एसआईआर को लेकर की जा रही बयानबाजी की वजह आगामी चुनाव में संभावित हार का डर है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राजनीतिक आधार पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी का जनाधार खत्म हो चुका है।

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर बोले- दिखेगा सनातन संस्कृति का अद्भुत नजारा

अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से अयोध्या धाम लगातार दुनिया के नक्शे पर अपनी पहचान बना रहा है। इस बार भी पिछले वर्ष की तुलना में और भव्य दीपोत्सव आयोजित किए जाने की बात उन्होंने कही।

उन्होंने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति भी मौजूद रहेंगे। ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे और अयोध्या में सनातन संस्कृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने दीपोत्सव के साथ दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

बाराबंकी हादसे पर जताया दुख, घायलों के उपचार के निर्देश

बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर भी उपमुख्यमंत्री ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि लखनऊ से बाराबंकी की ओर जा रहे टैंकर और गोंडा की ओर से आ रही एक अन्य गाड़ी की नयागांव, मसौली में दुर्घटना हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद चिकित्साधिकारी और अन्य अधिकारियों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बाराबंकी को सभी घायलों के समुचित उपचार, हरसंभव मदद और मरीजों की स्थिति की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ THIS :  UP: प्रतापगढ़ में बाइक सवार सब-इंस्पेक्टर की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें