Home » गुनाह » ग्रेटर नोएडा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, अजय के पैर में लगी गोली; समीर गिरफ्तार, दो बदमाश फरार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, अजय के पैर में लगी गोली; समीर गिरफ्तार, दो बदमाश फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सेक्टर ज्यू-3 के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजय नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कॉम्बिंग अभियान के दौरान उसके साथी समीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

नोएडा पुलिस के अनुसार, थाना दादरी पुलिस की टीम सेक्टर ज्यू-3 के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार चार संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मौके पर चलाए गए कॉम्बिंग अभियान में समीर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

चोरी की ज्वैलरी, नकदी और हथियार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की ज्वैलरी और छह हजार रुपये नकद भी मिले हैं। बरामद आभूषणों में दो जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी के सिक्के, एक सोने की अंगूठी, चांदी का एक कड़ा और सोने की एक चेन शामिल हैं।

ALSO READ THIS :  “बुलंदशहर में दुष्कर्म के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, शफीक के पैर में लगी गोली; दोनों गिरफ्तार”

चार कॉलोनियों के बंद मकानों को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने दादरी क्षेत्र की ओमीक्रोन, म्यू और पिंक सिटी समेत चार कॉलोनियों में बंद मकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी पहले बंद घरों की रेकी करते थे और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस बरामद सामान के आधार पर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं की भी जांच कर रही है।

अजय पर 15 और समीर पर चार मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अजय के खिलाफ पहले से 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि समीर पर चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। मुठभेड़ में घायल अजय का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें