Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में महाभारत: घर में घुसकर परिवार पर हमला; महिला समेत कई घायल, अस्पताल में भर्ती, हिरासत में कई लोग

मुजफ्फरनगर में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में महाभारत: घर में घुसकर परिवार पर हमला; महिला समेत कई घायल, अस्पताल में भर्ती, हिरासत में कई लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के जंधेड़ी गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर महिला, युवती और पुरुषों समेत कई लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने का भी आरोप है।

घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला और पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष की ओर से शिवानी पुत्री वीरेंद्र ने कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवानी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपने भतीजे के साथ घर के बाहर पटाखे फोड़ रही थी। इस दौरान उसका भाई उनकी वीडियो बना रहा था। आरोप है कि तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

शिवानी का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर परिवार के लोग घर के अंदर चले गए, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला और युवती को भी नहीं बख्शा गया। पीड़ित पक्ष ने हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिखेड़ा थाना पुलिस पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में कनेक्शन काटने पहुंचे बिजलीकर्मी से मारपीट: CCTV में कैद हुई पूरी घटना

थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था। सोमवार को पटाखे फोड़ने को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ और एक ही समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें