Home » उत्तर प्रदेश » प्रदूषण पर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- झूठे आंकड़ों की चादर से लोगों की तकलीफ छिपा रही सरकार

प्रदूषण पर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- झूठे आंकड़ों की चादर से लोगों की तकलीफ छिपा रही सरकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा कर सरकार पर प्रदूषण के वास्तविक आंकड़े छिपाने और झूठे आंकड़ों के जरिए लोगों की परेशानी को ढकने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदूषण की असली स्थिति उन मासूम बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों से पूछी जानी चाहिए, जो सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

‘झूठे आंकड़ों की चादर से तकलीफ ढकना चाहती है सरकार’

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में बैठी भ्रष्ट भाजपा सरकार झूठे आंकड़ों की चादर से प्रदूषण की असहनीय तकलीफ को ढकना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के स्तर का सच उन बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों से पूछा जाना चाहिए, जो एक-एक सांस लेने के लिए जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

सपा प्रमुख ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “भाजपा झूठी थी, झूठी है और झूठी ही रहेगी।” उनके इस बयान के बाद प्रदूषण के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के आसपास पहुंचने से हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। जहरीली धुंध के कारण कई स्थानों पर दृश्यता भी प्रभावित हुई है।

प्रदूषण और धुंध के चलते लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम दृश्यता का असर सड़क यातायात के साथ रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ALSO READ THIS :  MLC चुनाव में भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, कॉलेज गेट पर धक्का-मुक्की: मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पर मतदान प्रभावित करने का लगाया आरोप, मंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी पहचान पत्र से घूमने और फर्जी मतदान की कोशिश का लगाया आरोप

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्ती, GRAP-3 की पाबंदियां लागू

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बाद यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें सड़कों पर अभियान चला रही हैं।

इस दौरान प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बढ़ते प्रदूषण के बीच अखिलेश यादव ने सरकार से जुड़े आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए आम लोगों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें