Home » विविध इंडिया » कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट,यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट,यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी मिलने से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। विमान के टॉयलेट में हाईजैक की चेतावनी लिखा एक नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट हो गईं। पायलट ने मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी, जिसके बाद विमान को टेक-ऑफ से पहले ही आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पायलट को विमान में हाईजैक की धमकी मिलने की जानकारी हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान के टॉयलेट में एक नोट मिला था, जिसमें उसे हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पायलट ने एटीसी को पूरे मामले से अवगत कराया और उसके निर्देशों का पालन करते हुए विमान को निर्धारित आइसोलेशन बे में पहुंचा दिया।

विमान की सघन तलाशी, यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

विमान को अलग स्थान पर ले जाने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसकी सघन तलाशी शुरू की। विमान में सवार 92 यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों में डर और घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

अक्टूबर में भी मिली थीं बम की दो धमकियां

ALSO READ THIS :  एनसीआर में पूरे सप्ताह सुहावना रहेगा मौसम, काले बादलों और हल्की बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

गौरतलब है कि पिछले महीने के आखिरी दिनों में कोलकाता एयरपोर्ट पर लगातार दो बार बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बढ़ गई थी। 23 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर टिश्यू पेपर पर लिखी बम की धमकी मिली थी। इसके अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को थाईलैंड के फुकेत से कोलकाता आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के वॉशरूम के शीशे पर बम की धमकी लिखी हुई मिली थी।

दोनों घटनाओं के बाद विमानों की सघन सुरक्षा जांच की गई थी। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और दोनों धमकियां झूठी साबित हुई थीं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें