Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने दी जान, आत्महत्या से पहले भेजी अपनी तस्वीर; दोनों की शादी थी तय

लखनऊ में प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने दी जान, आत्महत्या से पहले भेजी अपनी तस्वीर; दोनों की शादी थी तय

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। राजधानी के बाजारखाला इलाके में प्रेमिका से विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने अपनी महिला मित्र को एक तस्वीर भेजी थी, जिसमें वह आत्महत्या करने की तैयारी में दिखाई दे रहा था। दोनों की शादी तय थी और परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार था। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला मित्र सलोनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। मृतक की पहचान भरतपुरी निवासी ओमप्रकाश के बेटे आकांक्ष (22) के रूप में हुई है। पिता के मुताबिक, उनका बेटा राजाजीपुरम के डबल पुलिया निवासी सलोनी के संपर्क में था। दोनों के बीच करीब दो साल से दोस्ती थी। पिता का आरोप है कि सलोनी उनके बेटे को प्रताड़ित कर रही थी। इसी से परेशान होकर आकांक्ष ने यह कदम उठाया।

दोनों की शादी के लिए तैयार था परिवार

मृतक के भाई साहिल ने बताया कि आकांक्ष शकुंतला नाम के ऑफिस में सफाई का काम करता था। वह सलोनी से शादी करना चाहता था और परिवार के लोग भी इस रिश्ते के लिए राजी थे। घर में दादी का निधन होने के कारण दिवाली के बाद शादी से जुड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी थी।

इसी बीच आकांक्ष को जानकारी हुई कि सलोनी किसी अन्य युवक के भी संपर्क में है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद आकांक्ष छत पर चला गया। कुछ देर बाद उसने बाथरूम के दरवाजे की ग्रिल से प्लास्टिक का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

ALSO READ THIS :  नोएडा में ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 13 स्मार्ट बैटरी और 414 सेल बरामद

पिता की तहरीर पर सलोनी के खिलाफ FIR

बाजारखाला पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश की तहरीर पर सलोनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें