Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार आयोजित होगा यूपी पेडिकॉन: जुटेंगे 500 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ, 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस; दुर्लभ बीमारियों, आधुनिक उपचार और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य पर होगा मंथन

मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार आयोजित होगा यूपी पेडिकॉन: जुटेंगे 500 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ, 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस; दुर्लभ बीमारियों, आधुनिक उपचार और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य पर होगा मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार उत्तर प्रदेश के बाल रोग विशेषज्ञों की 47वीं राज्यस्तरीय शैक्षिक कॉन्फ्रेंस यूपी पेडिकॉन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। 13 से 15 नवंबर तक होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक और फैकल्टी सदस्य शामिल होंगे। सम्मेलन में बच्चों के स्वास्थ्य, बीमारियों की रोकथाम और बाल चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नए शोध और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर चर्चा की जाएगी।

आयोजन को लेकर एसपी जैन स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का आयोजन द मेडलीन, एनएच-58 और मुज़फ़्फ़रनगर मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘Wellness Begins in Childhood’ रखी गई है। इसका उद्देश्य बचपन से ही बेहतर स्वास्थ्य की समझ विकसित करने के साथ बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों के ज्ञान और अनुभव को साझा करना है।

तीन दिनों तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस में दुर्लभ बीमारियों, बाल रोग चिकित्सा में नए शोध, आधुनिक तकनीकों और उपचार की नवीनतम पद्धतियों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्यशालाएं, व्याख्यान, विचार-विमर्श और शोध पत्रों की प्रस्तुतियां भी होंगी। इससे बाल रोग विशेषज्ञों को चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों और उपचार की आधुनिक तकनीकों से अपडेट होने का अवसर मिलेगा।

आयोजन में चेयरपर्सन डॉ. रविंदर जैन, अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार और सचिव डॉ. अभिषेक यादव की प्रमुख भूमिका है। इसके अलावा डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. बकुल पारिख, डॉ. अशोक गुप्ता और डॉ. सुमन सोन सहित कई चिकित्सक अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करेंगे।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में गोकशी मामले में बड़ा फैसला: तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा,अदालत बोली- भाईचारा बिगाड़ने वाले अपराधों पर जरूरी है सख्ती

मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार आयोजित हो रही इस कॉन्फ्रेंस को जिले के चिकित्सा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है। देशभर के विशेषज्ञों की भागीदारी से स्थानीय चिकित्सकों को भी बाल चिकित्सा के क्षेत्र में नए शोध और आधुनिक उपचार पद्धतियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें