Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर के DM उमेश मिश्रा का तबादला: लखनऊ में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव की मिली जिम्मेदारी, 2016 बैच के IAS सुनील कुमार सिंह होंगे नए जिलाधिकारी, ग्रेटर नोएडा में रह चुके हैं ACEO

मुज़फ़्फ़रनगर के DM उमेश मिश्रा का तबादला: लखनऊ में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव की मिली जिम्मेदारी, 2016 बैच के IAS सुनील कुमार सिंह होंगे नए जिलाधिकारी, ग्रेटर नोएडा में रह चुके हैं ACEO

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का तबादला कर दिया गया है। 14 नवंबर की रात उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें विशेष सचिव, नगर विकास विभाग लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह सुनील कुमार सिंह को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश में इस फेरबदल के तहत कुल 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

उमेश मिश्रा ने सितंबर 2024 में मुज़फ़्फ़रनगर की कमान संभाली थी। करीब 26 महीने के कार्यकाल में उनके सामने मीरापुर विधानसभा उपचुनाव और एमएलसी चुनाव के संचालन की जिम्मेदारी रही। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, शुक्रताल में आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना, व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण और वर्ष 2025 व 2026 की कांवड़ यात्रा के प्रबंधन में भी उनकी भूमिका रही। जनसुनवाई के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित गरीब युवती खुशी के इलाज का खर्च उठाने की पहल भी काफी चर्चित हुई थी।

नए DM सुनील कुमार सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे राज्य सिविल सेवा से प्रोन्नत होकर आईएएस बने हैं। उनके पास एमए और एलएलबी की डिग्री है। मुज़फ़्फ़रनगर आने से पहले वे ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) के पद पर तैनात थे। इससे पहले लखनऊ के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

शहरी विकास और औद्योगिक परियोजनाओं का अनुभव रखने वाले सुनील कुमार सिंह के सामने अब जिले की विकास योजनाओं, औद्योगिक बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी। इसके साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में गैस का संकट? खाड़ी युद्ध के बीच सिलेंडर के लिए लगी कतारें, कमर्शियल पर रोक, 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर!
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें