मुजफ्फरनगर में रेशू फाटक अंडरपास के निर्माण में आएगी तेजी, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया निरीक्षण; समय पर काम पूरा करने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। शहर में आवागमन को सुगम बनाने और रेलवे फाटक के कारण होने वाली परेशानी से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से श्रीराम कॉलेज के निकट निर्माणाधीन रेशू फाटक अंडरपास के कार्य में तेजी लाने की कवायद शुरू की गई है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने […]

मुजफ्फरनगर में पटाखे से झुलसकर 32 वर्षीय अवी गुप्ता की मौत, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

मुजफ्फरनगर। पटाखे से झुलसने के कारण 32 वर्षीय युवक अवी गुप्ता के असामयिक निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं […]

मुज़फ़्फ़रनगर में कोहरे की दस्तक: विजिबिलिटी औसतन 2 किलोमीटर, अधिकतम तापमान 17 डिग्री और AQI 324 दर्ज; ठंडी हवा और प्रदूषण के दोहरे असर से बढ़ी परेशानी

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह शहर और आसपास के इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही। सुबह के समय आसमान में धुंध और कोहरे का असर दिखाई दिया। इसके साथ ही तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम के बदले मिजाज का असर […]

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 24 घंटे में खोली तार चोरी की वारदात, मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर नहीं बल्कि घायल, दूसरा खेत से दबोचा

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रवात के तहत नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बीती देर रात एनएच-58 पर रॉयल फार्म हाउस के सामने खाली प्लॉट में घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस […]

मुजफ्फरनगर पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, जीवित गोवंश बरामद

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में गौकशी की फिराक में घूम रहे एक हिस्ट्रीशीटर की छपार पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बीती देर रात पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक जीवित गोवंश को लेकर जा रहा था […]

स्मार्टफोन से लेकर की-पैड मोबाइल तक पर करते थे हाथ साफ़: मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने 24 घंटे में ‘लुटेरों’ की निकाल दी हेकड़ी, किशोर समेत 5 शातिर गिरफ्तार

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने चार युवकों के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी और लूट के कुल 12 मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। बरामद मोबाइलों में वह फोन भी शामिल है, […]

जाट महासभा की राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुज़फ़्फ़रनगर से जाएंगी बसें: मेरठ में 15 नवंबर को होगा आयोजन; हर ब्लॉक से एक और जिला स्तर पर पांच अतिरिक्त बसें भेजने की तैयारी

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर से 15 नवंबर को मेरठ में होने वाली जाट महासभा की राष्ट्रीय संगोष्ठी में बड़ी संख्या में समाज के लोगों को ले जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से एक बस और जिला स्तर पर पांच अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। अखिल उत्तर प्रदेश […]

मुज़फ़्फ़रनगर के DM उमेश मिश्रा का तबादला: लखनऊ में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव की मिली जिम्मेदारी, 2016 बैच के IAS सुनील कुमार सिंह होंगे नए जिलाधिकारी, ग्रेटर नोएडा में रह चुके हैं ACEO

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का तबादला कर दिया गया है। 14 नवंबर की रात उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें विशेष सचिव, नगर विकास विभाग लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह सुनील कुमार सिंह को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश में इस फेरबदल […]