Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में जनजातीय गौरव दिवस पर युवा संवाद कार्यक्रम, नशे के दुष्परिणामों पर हुई चर्चा; देवांश ने मारी बाजी

मुजफ्फरनगर में जनजातीय गौरव दिवस पर युवा संवाद कार्यक्रम, नशे के दुष्परिणामों पर हुई चर्चा; देवांश ने मारी बाजी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र और स्वच्छ भारत मिशन की ओर से जिला पंचायत के सभाकक्ष में मेरा युवा भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर संवाद स्थापित करते हुए अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में युवाओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया रहे, जबकि अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी प्राची पंवार ने की। इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी भी मौजूद रहे।

देवांश प्रथम, अनुराग शर्मा द्वितीय और कहकशां तृतीय

युवा संवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. आकांक्षा निर्वाल, प्रोफेसर किरण पाल, क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव, केपी सिंह और पायल चौधरी ने प्रतिभागियों के विचारों और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवांश ने प्राप्त किया, जबकि अनुराग शर्मा दूसरे और कहकशां तीसरे स्थान पर रहे। शरण्या मित्तल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। सभी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता जरूरी: डॉ. तेवतिया

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। नशा मुक्ति का विषय बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण है। आज समाज में इसके प्रति जागरूकता पैदा करने की सख्त जरूरत है।

उन्होंने कहा कि नशे की लत के पीछे मानसिक या पारिवारिक कारण हो सकते हैं। कई बार देखा गया है कि बड़े लोग छोटे बच्चों को भी नशे की लत लगाने का काम करते हैं। इस पर सभी को विशेष ध्यान देने और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में चक्रधर संस्था की पहल, 10 टीबी मरीजों को लिया गोद; पोषण पोटली भी बांटी

पूरे वर्ष आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम का संचालन भारत स्काउट एवं गाइड के कमिश्नर भारत भूषण अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम का निर्देशन युवा कल्याण अधिकारी अवेक्षा कपूर ने किया। उन्होंने बताया कि युवाओं और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम पूरे वर्ष विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

आयोजन में कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार, मोनिका, अंश, गौरव, आकाश और पूजा सहित अन्य लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें