मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोहतास प्रजापति का पहली बार मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचने पर प्रजापति समाज और व्यापारी संगठनों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शिव चौक पर पूजा-अर्चना के बाद श्रीयादें प्रजापति कल्याण समिति में उनके सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचने पर रोहतास प्रजापति ने सबसे पहले ऐतिहासिक शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यहां प्रजापति समाज और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
इसके बाद श्रीयादें प्रजापति कल्याण समिति में आयोजित समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कंवरपाल ने की। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रामनिवास प्रजापति ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलना रोहतास प्रजापति के साथ-साथ समाज के लिए भी गौरव का विषय है।
समारोह में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा, संगठन और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
कार्यक्रम में संजीव संगम प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रजापति, मैनपाल प्रजापति, श्याम सुंदर प्रजापति, गोपाल प्रजापति, सोहन पाल प्रजापति, संदीप रोधिया प्रजापति, ब्रह्मपाल प्रजापति, निर्वेश प्रजापति, भाजपा नेता विजय प्रजापति, गोपी प्रजापति, पिंटू प्रजापति, कुणाल प्रजापति, मोनू प्रजापति और पत्रकार विशाल प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर रोहतास प्रजापति के साथ मेरठ से पहुंचे आनंद प्रजापति, सचिन प्रजापति, दिनेश प्रजापति और भविष्य प्रजापति का भी फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने रोहतास प्रजापति को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

