Home » विविध इंडिया » आसाराम को फिलहाल नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली; जेल में सरेंडर के बाद अब अगली सुनवाई का इंतजार

आसाराम को फिलहाल नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली; जेल में सरेंडर के बाद अब अगली सुनवाई का इंतजार

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई। आसाराम के वकील ने अदालत से सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि आसाराम अब जेल में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में शीतकालीन अवकाश के बाद सुनवाई होगी।

राजस्थान हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी थी बरकरार

मई 2026 में राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने आसाराम को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी। 27 मई 2026 को दिए गए फैसले में हाईकोर्ट ने उन्हें सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक साजिश के आरोपों से बरी कर दिया था। हालांकि, नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत उनकी दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा था।

इसी फैसले के खिलाफ आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई शीतकालीन अवकाश के बाद होगी।

मेडिकल पैरोल बढ़ाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने की थी खारिज

बीते 27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की मेडिकल पैरोल बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने निर्देश दिया था कि पैरोल की मौजूदा अवधि समाप्त होने पर उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा। इसके बाद आसाराम ने जेल में आत्मसमर्पण कर दिया।

इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 अक्टूबर को उन्हें 20 दिनों की पैरोल दी थी। आसाराम के वकील ने चिकित्सा आधार पर पैरोल की अवधि बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी मांग स्वीकार नहीं की।

ALSO READ THIS :  ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका का बड़ा सैन्य कदम: केशम द्वीप पर किए सीमित हवाई हमले, ट्रंप बोले- समझौते की अच्छी संभावना

पत्नी से मिलने के लिए भी मांगी थी अस्थायी रिहाई

इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट में भी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। उन्होंने मानवीय आधार पर 20 दिनों की अस्थायी रिहाई की मांग की थी। उनकी ओर से दलील दी गई थी कि अस्पताल में भर्ती 83 वर्षीय पत्नी से मुलाकात करनी है। अदालत ने उन्हें अस्थायी रिहाई देने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्नी से बातचीत करने की अनुमति दी थी।

2013 से जेल में बंद हैं आसाराम

आसाराम राजस्थान में वर्ष 2013 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जोधपुर की अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषी ठहराया था। इसके अलावा गुजरात के एक अन्य मामले में भी उन्हें दोषी ठहराया गया था।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें