Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘किसान दिवस’ में अधिकारी पहुंचे, किसान नदारद, एक घंटे में सिर्फ एक शिकायत: जिला पंचायत सभागार में किसानों के लिए खाली रहीं कुर्सियां; एडीएम बोले- ‘लगातार सुनवाई से सिमट रही किसानों की समस्याएं’

‘किसान दिवस’ में अधिकारी पहुंचे, किसान नदारद, एक घंटे में सिर्फ एक शिकायत: जिला पंचायत सभागार में किसानों के लिए खाली रहीं कुर्सियां; एडीएम बोले- ‘लगातार सुनवाई से सिमट रही किसानों की समस्याएं’

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में किसानों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए आयोजित किसान दिवस में बुधवार को हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में अधिकारी तो निर्धारित समय पर पहुंच गए, लेकिन जिन किसानों के लिए यह आयोजन किया गया था, उनकी कुर्सियां खाली रहीं। किसान दिवस शुरू होने के करीब एक घंटे तक सभागार में किसानों की मौजूदगी न के बराबर रही। इस दौरान महज एक किसान अपनी शिकायत लेकर पहुंचा।

आपको बता दें कि हर महीने आयोजित होने वाले किसान दिवस में किसानों की इतनी कम भागीदारी ने आयोजन की उपयोगिता और किसानों के साथ प्रशासन के संवाद को लेकर सवाल खड़े कर दिए। किसान दिवस का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना, संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान कराना और शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसके बावजूद बुधवार को सभागार में अधिकारियों की मौजूदगी के बीच किसानों की कुर्सियां खाली दिखाई दीं।

ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या किसानों की समस्याएं वास्तव में समाप्त हो गई हैं या फिर किसान दिवस से उनका भरोसा कम होता जा रहा है? जब किसानों की शिकायतें सुनने के लिए अधिकारी एक जगह मौजूद थे, तब किसानों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी सिर्फ एक किसान का शिकायत लेकर पहुंचना आयोजन की वास्तविक भागीदारी पर सवाल खड़ा करता रहा।

इस संबंध में एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने कहा कि अधिकारी लगातार किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। किसानों की ओर से मिलने वाली शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संभावना जताई कि शायद इसी वजह से अब किसानों को अपनी समस्याएं लेकर किसान दिवस में आने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ़्फ़रनगर: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फिर चोरी! CCTV में घटना कैद

एडीएम ने स्पष्ट किया कि किसान दिवस के आयोजन की तारीख और समय पहले से निर्धारित हैं। प्रत्येक महीने तय तारीख और समय पर इसका आयोजन किया जाता है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

दिल्ली से कथा में चोरी करने मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचा महिलाओं का गैंग: तीन महिलाओं के गले से उड़ाए थे चेन-पेंडेंट, पकड़े जाने के डर से कथा स्थल पर ही छिपा दिए आभूषण; पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर न्याय यात्रा मुज़फ़्फ़रनगर पहुंची: सहारनपुर से शुरू हुई यात्रा में दोनों बार के अधिवक्ता हुए शामिल, शहर में व्यापारियों और आम लोगों से किया जनसंपर्क, 2 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

ज़रूर पढ़ें