Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में 12 मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन: बीएसए कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और TET सहित कई मुद्दे उठाए

मुजफ्फरनगर में 12 मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन: बीएसए कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और TET सहित कई मुद्दे उठाए

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे बीएसए कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और पहले चयनित लेकिन बाद में नियुक्त हुए शिक्षकों को भी इसका लाभ देने की मांग की गई है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के आदेश के बाद शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता का मुद्दा उठाते हुए संगठन ने केंद्र सरकार से इस संबंध में कानून बनाने की मांग की है।

शिक्षक संघ ने सभी शिक्षकों के शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की दोबारा जांच के निर्देश का विरोध किया है। संगठन का कहना है कि नियुक्ति के समय दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है। किसी शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिलने पर संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई जा सकती है, लेकिन सभी शिक्षकों का दोबारा सत्यापन उचित नहीं है।

अन्य मांगों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति, 12 वर्ष की सेवा पूरी करने पर प्रोन्नत वेतनमान, मृतक शिक्षकों के योग्य आश्रितों को नियुक्ति, विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती और लंबित स्थानांतरण सूची जारी करना शामिल है।

संगठन ने वर्ष 2020 में नियुक्त शिक्षकों के ब्रिज कोर्स में 50 प्रतिशत न्यूनतम अंक की अनिवार्यता समाप्त करने तथा शिक्षकों को द्वितीय शनिवार और उपार्जित अवकाश का लाभ देने की मांग भी की है। संघ ने सरकार से सभी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में चलती CNG बस में भीषण आग, यात्रियों के उतरते ही हुआ धमाका; चालक-परिचालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

दिल्ली से कथा में चोरी करने मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचा महिलाओं का गैंग: तीन महिलाओं के गले से उड़ाए थे चेन-पेंडेंट, पकड़े जाने के डर से कथा स्थल पर ही छिपा दिए आभूषण; पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर न्याय यात्रा मुज़फ़्फ़रनगर पहुंची: सहारनपुर से शुरू हुई यात्रा में दोनों बार के अधिवक्ता हुए शामिल, शहर में व्यापारियों और आम लोगों से किया जनसंपर्क, 2 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

‘किसान दिवस’ में अधिकारी पहुंचे, किसान नदारद, एक घंटे में सिर्फ एक शिकायत: जिला पंचायत सभागार में किसानों के लिए खाली रहीं कुर्सियां; एडीएम बोले- ‘लगातार सुनवाई से सिमट रही किसानों की समस्याएं’

ज़रूर पढ़ें