Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » सरकारी अस्पताल में CT स्कैन के नाम पर मांगे 500 रुपये: मुजफ्फरनगर में पर्ची काउंटर के बाहर महिला से कथित तौर पर रकम की डिमांड, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

सरकारी अस्पताल में CT स्कैन के नाम पर मांगे 500 रुपये: मुजफ्फरनगर में पर्ची काउंटर के बाहर महिला से कथित तौर पर रकम की डिमांड, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के नाम पर मरीजों से कथित तौर पर 500 रुपये मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव लुसाना निवासी सोनिया और मंगलेश्वर सैनी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए उनसे 500 रुपये मांगे गए। पीड़ितों का कहना है कि करीब एक महीने पहले भी वे अस्पताल आए थे, तब भी इसी काम के लिए इतनी ही रकम मांगी गई थी।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जिला हॉस्पिटल पहुंची सोनिया ने बताया कि वह सीटी स्कैन कराने अस्पताल पहुंची थीं, जहां उनसे 500 रुपये मांगे गए। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले भी उनसे इतनी ही रकम मांगी गई थी। सोनिया ने इस तरह की कथित दलाली पर नाराजगी जताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई और सजा की मांग की।

मंगलेश्वर सैनी के मुताबिक, एक महीने पहले पर्ची कटवाने के बाद सीटी स्कैन के लिए पूछने पर उनसे 500 रुपये मांगे गए थे। इस बार वे डॉक्टर से पर्ची पर सीटी स्कैन लिखवाकर और मोहर लगवाकर पहुंचे, लेकिन उनसे फिर भी 500 रुपये मांगे गए। मंगलेश्वर ने दावा किया कि अस्पताल में कुछ लोग सरकारी वेतन लेने के बावजूद मरीजों से दलाली कर रहे हैं और रकम आपस में बांट लेते हैं।

मामले से जुड़ा मौके का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनिया एक व्यक्ति पर खुलेआम सीटी स्कैन के नाम पर 500 रुपये की मांग करने का आरोप लगाती नज़र आ रही है। हालांकि, वीडियो में रकम मांगने वाले व्यक्ति की पहचान और अस्पताल में उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। पीड़ितों ने मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में धरे गये मेरठ के दो शातिर हथियार सप्लायर: चेकिंग में भाग रहे थे दोनों, दोपीछा कर पुलिस ने पकड़े तो तलाशी में मिले 4 अवैध हथियार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें