Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में धरे गये मेरठ के दो शातिर हथियार सप्लायर: चेकिंग में भाग रहे थे दोनों, दोपीछा कर पुलिस ने पकड़े तो तलाशी में मिले 4 अवैध हथियार

मुजफ्फरनगर में धरे गये मेरठ के दो शातिर हथियार सप्लायर: चेकिंग में भाग रहे थे दोनों, दोपीछा कर पुलिस ने पकड़े तो तलाशी में मिले 4 अवैध हथियार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रतनपुरी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के आरोप में मेरठ के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी डिमांड के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने का गोरखधंधा करते थे। आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल .32 बोर, एक मस्कट .12 बोर, एक तमंचा .315 बोर और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSP संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार अपराह्न करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रतनपुरी थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो वे कथित तौर पर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ भूरा पुत्र रविन्द्र निवासी उलकपुर, थाना इंचौली, मेरठ और मनीष पुत्र ताहर सिंह निवासी राली चौहान, थाना भावनपुर, मेरठ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक मोहित उर्फ भूरा के पास से दो देशी पिस्टल .32 बोर समेत अन्य हथियार बरामद हुए। उसके खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें आर्म्स एक्ट का मामला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में मवाना थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। रतनपुरी के मौजूदा मामले को मिलाकर पुलिस ने उसके खिलाफ कुल नौ मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया है।

ALSO READ THIS :  CM योगी के कार्यक्रम में ‘ब्लैक ड्रेस’ पर रोक, काले कपड़े वालों की ‘नो एंट्री’

वहीं मनीष के खिलाफ भी भावनपुर थाने में वर्ष 2025 और 2026 में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं शामिल हैं। रतनपुरी के मामले को मिलाकर उसके खिलाफ कुल तीन मुकदमे बताए गए हैं।

पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और आरोपियों के संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के जरिए अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें