Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » यूपी में 18 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले: मुजफ्फरनगर को मिलीं नई यातायात एएसपी, अतुल चौबे को मथुरा सुरक्षा की कमान

यूपी में 18 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले: मुजफ्फरनगर को मिलीं नई यातायात एएसपी, अतुल चौबे को मथुरा सुरक्षा की कमान

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत शासन ने 18 अपर पुलिस अधीक्षकों और उपसेनानायकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को पीएसी, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में मुरादाबाद, आजमगढ़, सोनभद्र, शाहजहांपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मैनपुरी समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

मुरादाबाद से आजमगढ़ और मऊ से सोनभद्र भेजे गए अधिकारी

तबादला आदेश के मुताबिक, कुमार रणविजय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), मुरादाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), आजमगढ़ भेजा गया है। अनूप कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, मऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र बनाया गया है।

देवेंद्र सिंह को 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर में उपसेनानायक के पद से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

मुजफ्फरनगर और मथुरा में भी बदले गए अधिकारी

इंदुप्रभा सिंह को एसीओ मुख्यालय, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, ममता कुरील को अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है।

पीएसी, एटीएस और एसीओ मुख्यालय में भी नई तैनाती

नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक के पद से पीटीएस मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक नियुक्त किया गया है।

ALSO READ THIS :  शादी के 4 महीने बाद ही उजड़ा सुहाग: मुजफ्फरनगर में स्ट्रीट लाइट लगाते वक्त युवक की मौत,परिजनों का हंगामा, सीओ बोले-'परिजन शांत

नवीना शुक्ला को एएनटीएफ, उत्तर प्रदेश लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) से एसीओ मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय और मेरठ में भी बदली जिम्मेदारी

नवीन कुमार सिंह को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त के पद से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। विभा सिंह को पीटीएस मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक से छठी वाहिनी पीएसी, मेरठ में उपसेनानायक नियुक्त किया गया है।

राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी, मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर में उपसेनानायक बनाया गया है।

यातायात निदेशालय और मऊ में भी नई तैनाती

अरुण कुमार सिंह को यातायात निदेशालय, लखनऊ से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) भेजा गया है। डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद से यातायात निदेशालय, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें