Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ होटल कांड: युवती से दुष्कर्म के आरोप में फरार सलमान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, बोला- गलती हो गई, माफ कर दो

मेरठ होटल कांड: युवती से दुष्कर्म के आरोप में फरार सलमान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, बोला- गलती हो गई, माफ कर दो

Facebook
Twitter
WhatsApp

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित होटल कांड के फरार आरोपी सलमान को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय वह एक पुल से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एनकाउंटर के बाद सामने आया वीडियो

मुठभेड़ के बाद सामने आए वीडियो में सलमान पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। वह कहता सुनाई दे रहा है, “सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती।” वीडियो में पुलिसकर्मी घायल आरोपी को कंधे पर उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, सदर बाजार थाने में शिकायत मिली थी कि सलमान नाम के व्यक्ति ने एक दलित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन अंडरपास के नजदीक छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर लोहिया नगर और सदर बाजार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।

एसएसपी के मुताबिक, पुलिस टीम से घिरा देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी पास के पुल पर चढ़कर भागने लगा, लेकिन फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट आई। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में मंडी सहायक 3 साल तक ब्लैकमेल कर लूटता रहा युवती की अस्मत: पहले नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया रेप, फिर VIDEO के जरिए धमकी और शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

होटल से भागी युवती को सड़क पर दौड़ाकर पकड़ने का आरोप

गौरतलब है कि मेरठ के आबूलेन स्थित एक होटल में युवती को कथित तौर पर बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया था। आरोप है कि सलमान ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया था। युवती होटल से निकलकर भागी तो आरोपी ने उसका पीछा किया और सड़क पर उसके साथ मारपीट कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें युवती के होटल से निकलने और आरोपी द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश किए जाने का घटनाक्रम दिखाई दिया। फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया था। अब पुलिस ने फरार आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें