Home » उत्तर प्रदेश » समय पर जांच से बचेगी नौनिहालों की आंखों की रोशनी, 29 नवंबर को मेरठ में जुटेंगे विशेषज्ञ

समय पर जांच से बचेगी नौनिहालों की आंखों की रोशनी, 29 नवंबर को मेरठ में जुटेंगे विशेषज्ञ

Facebook
Twitter
WhatsApp

मेरठ। नन्हीं आंखों में पलते सपनों को अंधेरे से बचाने के लिए मेरठ में जागरूकता की नई मुहिम शुरू होने जा रही है। समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों में आंखों की गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उपचार के जरिए अंधत्व रोकने के लिए 29 नवंबर को AARONYA Foundation for People वार्षिक कार्यक्रम ‘आरोहण-अवेयरनेस विद एक्शन’ आयोजित किया जाएगा । इसमें चिकित्सा विशेषज्ञों से लेकर सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों तक को एक मंच पर लाकर बच्चों की आंखों की सुरक्षा पर मंथन किया जाएगा।

गढ़ रोड स्थित सम्राट स्वीट्स पर आयोजित प्रेसवार्ता में फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति जैन ने बताया कि बच्चों की आंखों की रोशनी बचाना केवल डॉक्टरों और अस्पतालों का काम नहीं है, बल्कि इसमें परिवार और समाज की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच से कई बच्चों को जीवनभर के अंधेरे से बचाया जा सकता है।

‘नन्ही आंखें’ अभियान बनेगा उम्मीद की किरण

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण फाउंडेशन का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट ‘नन्ही आंखें’ रहेगा। इसके तहत समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों में होने वाली रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी (आरओपी) बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान कर अंधत्व का खतरा रोकने पर काम किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से अस्पतालों के साथ गांवों और जन्म केंद्रों तक पहुंचकर जोखिम वाले नवजातों की पहचान की जा रही है। अभिभावकों को समय पर आंखों की जांच और जरूरी उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जानकारी के अभाव में न छिने किसी बच्चे का उजाला

ALSO READ THIS :  UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुजफ्फरनगर SDM अपूर्वा यादव को नई जिम्मेदारी; अनिल कुमार यादव बने SDM

डॉ. जैन ने बताया कि फाउंडेशन का प्रयास है कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाला कोई भी बच्चा जानकारी की कमी या अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण जरूरी जांच और उपचार से वंचित न रहे। इसके लिए अभिभावकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

‘जीरो ब्लाइंडनेस, हेल्दी नेशन’ का संकल्प

फाउंडेशन का विजन ‘जीरो ब्लाइंडनेस, हेल्दी नेशन’ है। ‘आरोहण’ के जरिए इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ लोगों को अंधत्व की रोकथाम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान का संदेश है कि समय पर पहचान, सही उपचार और परिवार की जागरूकता से नौनिहालों की आंखों का उजाला और उनका भविष्य सुरक्षित रखा जा सकता है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें