Home » उत्तर प्रदेश » बिजनौर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई गई बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ

बिजनौर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई गई बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ

Facebook
Twitter
WhatsApp

बिजनौर। बाल, शीघ्र एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्रामीण समाज विकास केंद्र (GSVK) की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कोतवाली ब्लॉक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए इसे रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से एडीओ कामेंद्र कुमार, सीएम फेलो मोनिका तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) विभाग से बीएमएम सुरेश कुमार और बीएमएम गुलनाज मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और समय रहते इसके खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई गई। लोगों ने बाल विवाह रोकने और बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य देने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

जनता इंटर कॉलेज में भी चलाया जागरूकता अभियान

कोतवाली ब्लॉक के बाद जनता इंटर कॉलेज में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार और विजेंद्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही समाज में इस कुप्रथा के प्रति जागरूकता फैलाने और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।

ALSO READ THIS :  लखनऊ में अमित शाह की मौजूदगी में BJP का महामंथन: 2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का नेताओं ने जताया भरोसा

ग्रामीण समाज विकास केंद्र की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा। आयोजकों ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामाजिक सहभागिता को जरूरी बताते हुए इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें