Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में 5 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले: अनिल कुमार शाही को सदर, राधारमण सिंह को बुढ़ाना और नरेंद्र सिंह यादव को खतौली की जिम्मेदारी

मुज़फ़्फ़रनगर में 5 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले: अनिल कुमार शाही को सदर, राधारमण सिंह को बुढ़ाना और नरेंद्र सिंह यादव को खतौली की जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए SSP सूरज कुमार राय ने पांच CO के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नवांगतुक CO अनिल कुमार शाही, कुलदीप कुमार गुप्ता, राधारमण सिंह, सुनील कुमार और नरेंद्र सिंह यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

शुक्रवार रात को SSP सूरज कुमार राय द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, नवागंतुक CO अनिल कुमार शाही को क्षेत्राधिकारी सदर बनाया गया है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर होंगे। उनके कार्यक्षेत्र में पुरकाजी, छपार और चरथावल थाने शामिल रहेंगे।

नवागंतुक CO कुलदीप कुमार गुप्ता को क्षेत्राधिकारी नई मंडी/आर्थिक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी खतौली होंगे। उनके कार्यक्षेत्र में नई मंडी और सिखेड़ा थाने शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें क्षेत्राधिकारी भोपा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जिसके अंतर्गत भोपा और ककरौली थाने आते हैं। उन्हें सहायक नोडल चुनाव की जिम्मेदारी भी दी गई है।

क्षेत्राधिकारी भोपा रहे राधारमण सिंह को CO बुढ़ाना बनाया गया है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी फुगाना होंगे। बुढ़ाना, रतनपुरी और शाहपुर थाने उनके कार्यक्षेत्र में रहेंगे।

क्षेत्राधिकारी सदर रहे सुनील कुमार को क्षेत्राधिकारी फुगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना होंगे। फुगाना, तितावी और भौराकलां थाने उनके कार्यक्षेत्र में शामिल रहेंगे।

वहीं, क्षेत्राधिकारी फुगाना रहे नरेंद्र सिंह यादव को CO खतौली बनाया गया है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी नई मंडी होंगे। खतौली और मंसूरपुर थाने उनके कार्यक्षेत्र में रहेंगे।

 

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में संपत्ति विवाद में वृद्ध की मौत, परिजनों ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली- धक्का लगने से गई जान
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें