Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में हॉरर किलिंग की ख़बर से सनसनी: पुलिस ने रुकवाई युवती की अंतिम यात्रा, श्मशान घाट से पहले कब्जे में लिया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुजफ्फरनगर में हॉरर किलिंग की ख़बर से सनसनी: पुलिस ने रुकवाई युवती की अंतिम यात्रा, श्मशान घाट से पहले कब्जे में लिया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के शाहड़ड़बर गांव में रविवार सुबह 19 वर्षीय तन्नू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को श्मशान के पास रुकवा दिया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह किसी ग्रामीण द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि बुढ़ाना थाना क्षेत्र के शाहड़ड़बर गांव में तन्नू पुत्री नीटू कश्यप की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही डायल 112 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय युवती के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने श्मशान के निकट अंतिम यात्रा को रुकवाकर युवती के शव को कब्जे में ले लिया।

मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद और परिजनों पर हत्या के आरोप सामने आए हैं। वहीं, CO बुढ़ाना राधारमण ने बताया कि 29 नवंबर की सुबह डायल 112 पर युवती की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच की तो युवती द्वारा स्वयं जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवती की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा! पेड़ से हुई टक्कर में कार सवार दो बारातियों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीख-पुकार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें