त्यागी ने की 2 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग, मलिक की रंगदारी का पलटवार
- अमित सैनी, मुजफ्फरनगर से ‘द एक्स इंडिया’ के लिए
मुजफ्फरनगर। छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे की बेरहमी से हत्या के विरोध में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा, जिसमें मृतक परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा (Compensation) और सरकारी नौकरी (Government Job) की मांग की।
मांगेराम ने ठेकेदार विनोद मलिक पर हत्या की साजिश का सीधा इल्जाम लगाया।
मांगेराम ने कहा, “मलिक ने आरोपी कर्मचारियों को नौकरी दी, उनके इशारे पर खूनी खेल रचा।”
#मुजफ्फरनगर: छपार टोल प्लाजा हत्याकांड में मांगेराम त्यागी ने टोल ठेकेदार एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक पर साजिश का आरोप लगाया है। कलेक्ट्रेट में धरना देकर मामले में उच्च स्तरीय जांच, पीड़ित परिवार को दो करोड़ और सरकारी नौकरी की मांग की। #Muzaffarnagar #TheXindiaNews pic.twitter.com/BpniGD9ffe
— Amit Kr Saini (@editoramitsaini) September 22, 2025
ठेकेदार विनोद मलिक का काउंटर, रंगदारी का आरोप, जान को खतरा बताया
धरने की खबर सुनते ही पूर्व बुढाना ब्लॉक प्रमुख और टोल कांट्रेक्टर विनोद मलिक कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने मांगेराम त्यागी और उनके साथियों पर पलटवार किया।
विनोद मलिक ने कहा, “हत्याकांड की आड़ में 1 लाख रुपये मासिक रंगदारी (Extortion) मांग रहे हैं।”
मलिक ने आरोप लगाया कि मांगेराम ने टोल कर्मचारियों को बहकाया, प्लाजा बंद कराया, जिससे 15 लाख राजस्व हानि (Revenue Loss) हुई। उन्होंने मुकदमा (FIR) दर्ज कराने की मांग की।
#मुजफ्फरनगर: छपार टोल प्लाजा के ठेकेदार एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक भी सामने आ गए हैं। जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर उन्होंने मांगेराम त्यागी पर ही उल्टे संगीन आरोप लगाए! उन्होंने मांगेराम पर एक लाख रुपये महीने की अवैध वसूली की डिमांग करने और जान का खतरा बताया। #Muzaffarnagar pic.twitter.com/eqJu39J8Co
— Amit Kr Saini (@editoramitsaini) September 22, 2025
उन्होंने कहा, “मेरी जान का खतरा है, ये अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं।”
खौफनाक हत्या, अपहरण से कत्ल तक
यह विवाद छपार टोल पर खूनी रात से जुड़ा है। भौराकलां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रायसिंह के शुभम चौधरी और शिव मलिक टोल परिसर में शराब के नशे में धुत थे। डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे और मैनेजर मुकेश चौहान ने टोका, पुलिस वेरिफिकेशन मांगा।
बहस शांत हुई, लेकिन रात 2 बजे आरोपी प्रदीप के साथ अर्टिगा कार में लौटे। गेस्ट हाउस में सो रहे दोनों पर लाठियां बरसाईं। अरविंद को जबरन कार में घसीटा, बाद में गला रेतकर हत्या की। शव मेरठ के जानी थाना की झाड़ियों में फेंका दिया।।
4 आरोपी गिरफ्तार, 3 को लगी गोली
मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पानीपत-खटीमा मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को घटना से अगली रात धर दबोच लिए। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक को कांबिंग के दौरान पकड़ लिया। इतना ही नहीं, चौथे फरार बदमाश को भी पुलिस ने दूसरे दिन मुठभेड़ में धर दबोच लिया।
मुजफ्फरनगर के छपार टोल पर धरने में दो गुट भिड़े, जमकर हुई गाली-गलौज, जूतम-पैज़ार तक जा पहुंची नौबत!