मुंह से ‘धांय-धांय’ करने वाली मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस की विज्ञप्ति में धाराओं का ‘एनकाउंटर’!

कभी मुठभेड़ की तारीख गलत, कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस का बुलावा समय निकलने के बाद; अब दुष्कर्म और प्रयास के कानूनी अंतर में उलझी पुलिस की विज्ञप्ति! तथ्यों की नसीहत देने वाले महकमे से सवाल, प्रेस नोट जांचता कौन है? अमित सैनी, प्रधान संपादक की कलम से… मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस आजकल गजब के कारनामे कर रही है। […]

मुज़फ़्फ़रनगर के BSA पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार: अदालत ने जारी किए आदेश, CO सिटी को 12 अक्टूबर तक अफ़सर को अरेस्ट कर पेश करने के निर्देश

मुज़फ़्फ़रनगर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट में लगातार समन के बावजूद पेश नहीं होने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, कोर्ट नंबर-3 ने गुरुवार को उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। मामला नई मंडी थाने से जुड़े एक मुकदमे की सुनवाई का है। कोर्ट में […]

मुजफ्फरनगर में कातिल बीवी और सौतेला भाई गुनहगार साबित: चर्चित हत्याकांड में देवर-भाभी दोषी, क़त्ल कर शौचालय के गड्ढे में छिपाई थी लाश, अब 13 अक्टूबर को मुकर्रर होगी सजा

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के मांडला गांव में करीब तीन साल पहले हुए चर्चित सागर अली हत्याकांड में अदालत ने गुरुवार को उसकी पत्नी आशिया और छोटे सौतेले भाई सुहैल को दोषी ठहराया है। अभियोजन के मुताबिक, सागर अली ने अपनी पत्नी और भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और उनके संबंधों का […]

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की शगुन का सोशल मीडिया पर जलवा: 1.24 लाख फॉलोअर्स, म्यूजिक वीडियो में काम के बाद अब चंडीगढ़ के बड़े इवेंट में चीफ गेस्ट का न्योता

मुज़फ़्फ़रनगर। बुढ़ाना जैसे छोटे शहर से निकलकर ग्लैमर और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं, लेकिन शगुन मलिक ने अपनी मेहनत और टैलेंट से यह मुकाम हासिल किया है। कभी सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने के लिए शुरू हुआ सफर अब करीब 1.25 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तक पहुंच चुका है। […]

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 31 दरोगा–इंस्पेक्टर समेत महिला थाना SHO बदलीं, कई चौकियों के प्रभारी भी बदले, देर रात ज़ारी हुए आदेश

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस में एक साथ बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। SSP संजय कुमार वर्मा द्वारा बुधवार–गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे महिला थाना प्रभारी समेत कुल 31 दारोगा–इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया है। इनमें कई थानों के अतिरिक्त प्रभारी, चौकी प्रभारी के अलावा लाइन हाज़िर किए गए दरोगा शामिल हैं। इस […]

मुज़फ़्फ़रनगर में ‘रंगीन मिज़ाज़ डॉक्टर’ की शर्मनाक करतूत: महिला मरीज के साथ अश्लील VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक किया सील, ना डिग्री मिली और ना मिला लाईसेंस

मुज़फ़्फ़रनगर। मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए क्लिनिक के अंदर ही एक महिला मरीज के साथ कथित अश्लील हरकत का VIDEO सामने आने के बाद मुज़फ़्फ़रनगर में हड़कंप मच गया है। करीब 6 मिनट के इस VIDEO में महिला मरीज के साथ क्लिनिक संचालक की कथित अश्लील हरकत दिखाई दे रही है। VIDEO वायरल […]

मुज़फ़्फ़रनगर में बुजुर्ग मां और अधेड़ बेटे ने किया सुसाइड: पहले बेटे ने और फिर मां ने खाया जहर, शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर बढ़ा विवाद

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर में सोमवार शाम एक ही परिवार में मां-बेटे की मौत से हड़कंप मच गया। करीब 80 वर्षीय सुशीला शर्मा पत्नी दयाराम और उनके करीब 50 वर्षीय अविवाहित बेटे जितेन्द्र शर्मा की हालत बिगड़ने के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों […]

ज्वाइनिंग के बदले महिला टीचर से जिस्म की डिमांड: वैदिक पुत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज का 75 साल का ‘ठरकी’ प्रबंधक गिरफ्तार, पीड़िता ने रिकॉर्ड की पूरी करतूत

मुजफ्फरनगर के नामी गर्ल्स स्कूल ‘वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज’ के प्रबंधक अरविंद गर्ग को महिला वोकेशनल ट्रेनर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि नियुक्ति के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने ठरकी प्रबंधक की सारी करतूतों को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसकी […]

मुजफ़्फ़रनगर में कल आ रहे हैं मुख्य सचिव और DGP: शिव चौक पर कांवड कंट्रोल रूम एवं व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

मुज़फ़्फ़रनगर। विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचेंगे। दोनों वरिष्ठ अधिकारी जनपद में कांवड़ यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। […]

मुज़फ़्फ़रनगर में नकली DEF माफिया का नया रूट एक्सपोज़: अब रामपुर और मुरादाबाद से लाई जा रही खेप

  मुज़फ़्फ़रनगर में नकली DEF (Diesel Exhaust Fluid) के खिलाफ पुलिस और कृषि विभाग की लगातार कार्रवाई के बाद भले ही स्थानीय स्तर पर संचालित कई कथित निर्माण इकाइयों पर ब्रेक लगा हो, लेकिन काले कारोबार की सप्लाई चेन अब भी पूरी तरह खत्म होती नहीं दिख रही। ‘The X India’ की पड़ताल और इस […]