Home » Blog » दिल्ली: फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस गोले, 10 गिरफ्तार

दिल्ली: फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस गोले, 10 गिरफ्तार

Turkman Gate: 80% Encroachment Cleared, Stone Pelting on Police
Facebook
Twitter
WhatsApp

देर रात बुलडोजर की गर्जना, पथराव की आग और आंसू गैस के गोले…. तुर्कमान गेट में अतिक्रमण हटाने का अभियान हिंसक, पुलिस ने 10 को हिरासत में लिया


 

 

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास बने अतिक्रमण को हटाने का अभियान बीती देर रात शुरू हुआ। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाए। अभियान में करीब 80 प्रतिशत अतिक्रमण हटाने का काम पूरा हो चुका है। अब मलबा हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

 

Turkman Gate: 80% Encroachment Cleared, Stone Pelting on Police

 

पथराव और पुलिस की जवाबी कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से पुलिसकर्मी घायल हुए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इलाके में तनाव बना हुआ है।

 

मुजफ्फरनगर में कटे 3 लाख 44 हज़ार वोट! सदर में सबसे ज्यादा 92 हजार मतदाताओं के नाम कटे

 

FIR दर्ज, हिरासत में 10 लोग

पथराव मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। अभी तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The x India (@thexindia)

 

लोगों को घर में रहने की हिदायत

पुलिस ने इलाके के लोगों को घर में रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी है। मोके पर भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फोर्स बढ़ाई गई है।

ALSO READ THIS :  ट्रंप-किम मुलाकात की तत्परता: शांति की पहल या रूस-चीन को काउंटर?

 

मुजफ्फरनगर: फर्जी GST फर्मों से करोड़ों चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश! 3 शातिर गिरफ्तार, 34 फर्जी कंपनियां, क्रेटा कार और लाखों का सामान बरामद

 

अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य

अतिक्रमण हटाने का अभियान कोर्ट के आदेश पर चल रहा है। मस्जिद के आसपास बने अवैध निर्माण को हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित करने का प्रयास है। मलबा हटाने का काम जारी है।

 

Turkman Gate: 80% Encroachment Cleared, Stone Pelting on Police

 

प्रशासन की सख्ती

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कोर्ट आदेशों का पालन होगा। पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वीडियो फुटेज से सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

 

इलाके में तनाव

तुर्कमान गेट में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग घरों में बंद हैं। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

मुजफ्फरनगर में लखनऊ से आई प्रदूषण विभाग की टीम का घेराव, 15 किमी तक पीछा!

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें