Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में एक और खूनी इश्क़! नींद की गोलियां खिलाकर परिवार पर ननद का हमला, घायल 3 बच्चों में एक मासूम की मौत, भाभी की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर में एक और खूनी इश्क़! नींद की गोलियां खिलाकर  परिवार पर ननद का हमला, घायल 3 बच्चों में एक मासूम की मौत, भाभी की हालत गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर में BF के इश्क़ में अंधी ननद ने अपनी भाभी और मासूम बच्चों पर हमला कर दिया। खाने में नींद की गोलियां खिलाकर परिवार को बेहोश किया, फिर 3 वर्षीय इशरा का गला दबाकर पानी के टैंक में डुबो मार दिया।  दो अन्य बच्चों और भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया।
प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही भाभी और बच्चों से नफरत करने वाली ननद ने राक्षसी अंदाज में हमला बोल दिया। आरोपी ने पहले परिवार के सदस्यों के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं। जब सभी गहरी नींद में डूब गए, तब उसने भाभी और तीन मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद भीड़

3 साल की इशरा की क्रूर हत्या

इस पूरी वारदात का सबसे दर्दनाक हिस्सा तीन वर्षीय मासूम इशरा की गला दबाने के बाद बच्ची को पानी से भरे टैंक में डुबो दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अन्य दो बच्चों पर भी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। भाभी पर तो अनगिनत वार किए गए, इस क्रूर हमले में घायल भाभी बुरी तरह से घायल हो गई, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मृतक मासूम इशरा का फाइल फोटो

घायल अस्पताल में भर्ती 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

ALSO READ THIS :  हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड: 2 साल पुरानी रंजिश, गाने के विवाद से लेकर कार में GPS लगाने तक की पूरी इनसाइड स्टोरी,कनाडा से धमकी मिली

भाभी की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मौके से नींद की गोलियां और एक छुरी बरामद की गई, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है।

मौके पर मौजूद पुलिस बल

प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। आरोपी ननद को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पूरे गांव में घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल छा गया है। लोग इस क्रूरता पर स्तब्ध हैं।

पुलिस की तेज कार्रवाई

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। इस वारदात ने एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों में उभरते विवादों और प्रेम संबंधों की वजह से होने वाली हिंसा की भयावह सच्चाई सामने ला दी है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

स्कूलों में देवी के रूप में पहुंचीं नन्ही बच्चियां: दुर्गा बनी स्वर्णिका तो सीता के रूप में आई गार्गी, मुज़फ़्फ़रनगर में शारदीय नवरात्रि, दशहरा और कन्या पूजन को लेकर स्कूलों में कार्यक्रम

ज़रूर पढ़ें