Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ्फ़रनगर में चौधरी चरण सिंह के प्रेरणा स्थल की बदहाली पर भड़के विधायक पंकज मलिक, बोले-‘महान किसान नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं’

मुज़फ्फ़रनगर में चौधरी चरण सिंह के प्रेरणा स्थल की बदहाली पर भड़के विधायक पंकज मलिक, बोले-‘महान किसान नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं’

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के प्रेरणा स्थल की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन और नगर पालिका पर तीखा हमला बोला है। विधायक ने टाउन स्थित प्रेरणा स्थल का निरीक्षण किया तो वहां फैली गंदगी, कूड़े के ढेर, शराब की खाली बोतलें और खुले बिजली के तार देखकर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि देश के महान किसान नेता की स्मृति का खुला अपमान है।

विधायक ने आरोप लगाया कि जिस परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित है, वहीं नगर पालिका द्वारा कूड़ा डलवाया जा रहा है। स्मारक परिसर में शराब की बोतलें और गंदगी यह साबित करती हैं कि वर्षों से इसकी सुध नहीं ली गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शहर के अन्य प्रेरणा स्थलों का नियमित रखरखाव किया जा सकता है तो चौधरी चरण सिंह के स्मारक की लगातार अनदेखी क्यों की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने खुले बिजली के तारों और जर्जर हो चुके ढांचे पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि किसी भी समय यहां बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और पूरे परिसर का जीर्णोद्धार कराने की मांग की।

पंकज मलिक ने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा कि आखिर इतने महत्वपूर्ण स्मारक को बदहाली के हालात में क्यों छोड़ दिया गया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की नई जिला कार्यकारिणी घोषित! कपिल कुमार गुप्ता बने जिलाध्यक्ष, एकजुटता और राजनीतिक ताकत पर जोर

विधायक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल एक राजनेता नहीं बल्कि करोड़ों किसानों की आवाज़ थे। ऐसे महापुरुष के प्रेरणा स्थल की गरिमा बनाए रखना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रेरणा स्थल का सम्मान तत्काल बहाल किया जाए।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें