Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर: पहले कपड़े पसंद किए और फिर उठा ले गया पूरा थैला: दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर: पहले कपड़े पसंद किए और फिर उठा ले गया पूरा थैला: दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी CCTV में कैद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। जनपद के शाहपुर कस्बे में बेखौफ चोरों का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला कस्बे के अंश कलेक्शन नामक कपड़ों के शोरूम का है, जहां गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक शातिर चोर दुकान में पहुंचा, पहले आराम से कपड़ों का मुआयना किया और फिर मौके का फायदा उठाकर नए एवं कीमती कपड़ों से भरा थैला चोरी कर फरार हो गया।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में चोर बड़ी ही चालाकी से इधर-उधर नजर दौड़ाते हुए दिखाई देता है। पहले वह दुकान के अंदर रखे कपड़ों को देखता है और जब उसे मौका मिलता है तो कपड़ों से भरा थैला उठाकर चुपचाप वहां से निकल जाता है।

घटना के बाद जब दुकान संचालक को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरी की पूरी वारदात सामने आने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लेकर इलाके में भी चर्चा का माहौल गर्म है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भी असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद शाहपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में संत रविदास जयंती शांतिपूर्ण सम्पन्न! ADM और SP सिटी ने शिव चौक पर संभाला मोर्चा, रोहाना चौकी पुलिस के जिम्मे रहे 9 गांव

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें