Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश की वजह से DM ने दिए आदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश की वजह से DM ने दिए आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी, गैर-सरकारी एवं मान्यता प्राप्त आदि 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए है। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने भारी वर्षा और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया।

पिछले दो दिनों से जारी बारिश अभी तक भी हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई क्षेत्रों में जलभराव, फिसलन और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आईं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया।

इस बीच कई निजी स्कूलों ने जिला प्रशासन के आदेश से पहले ही मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टी घोषित कर दी थी। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मैसेज के माध्यम से अवकाश की सूचना भी भेज दी थी।

हालांकि कई स्कूलों में ऐसे बच्चे भी पहुंच गए, जिन्हें समय पर सूचना नहीं मिल सकी। बारिश के बीच अभिभावक अपने बच्चों को किसी तरह स्कूल लेकर पहुंचे, लेकिन स्कूल बंद मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इससे कई परिवारों को बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ा।

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में सामान्य जनजीवन भी पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात से बिजली आपूर्ति बाधित है, जबकि शहर के कई इलाकों में भी बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। दूसरी ओर इस बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। हाल के दिनों में 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान गिरकर करीब 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि AQI 52 रिकॉर्ड किया गया।

ALSO READ THIS :  'I Love Muhammad' के जवाब में 'I Love Mahadev', यूपी के मुजफ्फरनगर में लगे होर्डिंग, 6 अक्टूबर को 'महादेव यात्रा'

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें