Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में देर रात बड़े पैमाने पर पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

यूपी में देर रात बड़े पैमाने पर पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार देर रात बड़े स्तर पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कई जिलों के उप जिलाधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रशांत कुमार नायक को उप जिलाधिकारी उन्नाव से उप जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। कुमार संजय को मैनपुरी से गाजीपुर भेजा गया है। अभय कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर से विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं, अरविंद कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर से उप जिलाधिकारी मैनपुरी बनाया गया है।

मनोज कुमार को उप जिलाधिकारी बस्ती से जालौन, पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर तथा योगेश कुमार को कौशांबी से सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है। राजेश कुमार अग्रवाल को मऊ से बहराइच भेजा गया है। अनुज नेहरा को गौतम बुद्ध नगर से सहायक आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में ज्योति शर्मा को बागपत से कानपुर नगर, अरुण कुमार को संत कबीर नगर से गौतम बुद्ध नगर तथा मिथिलेश कुमार त्रिपाठी को रायबरेली से उप जिलाधिकारी मैनपुरी बनाया गया है। कानपुर देहात से सुरभि का तबादला बागपत किया गया है, जबकि पूनम गौतम को लखनऊ से बांदा भेजा गया है।

शासन की ओर से जारी तबादला सूची में इन अधिकारियों के अलावा भी बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। माना जा रहा है कि आगामी प्रशासनिक आवश्यकताओं और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है। अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में दबंगों के उत्पीड़न से परेशान पीड़ित परिवार पहुंचा SSP दफ्तर: बोले- 'झूठे केस में बेटों को फंसाया

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें