Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा में मुलायम-अखिलेश यादव के विवादित होर्डिंग पर भारी बवाल,भड़के सपा नेता

मथुरा में मुलायम-अखिलेश यादव के विवादित होर्डिंग पर भारी बवाल,भड़के सपा नेता

Facebook
Twitter
WhatsApp

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित होर्डिंग लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवादित होर्डिंग हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गोवर्धन चौराहे के पास लगाए गए थे विवादित होर्डिंग

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गोवर्धन चौराहे के पास हाईवे और एफसीआई गोदाम के निकट दो विवादित होर्डिंग लगे हुए दिखाई दिए। इन होर्डिंगों में सपा के शीर्ष नेताओं की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की नजर जब इन होर्डिंगों पर पड़ी तो किसी ने उनके फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

सपा नेताओं ने जताया विरोध

घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौके पर पहुंचने लगे और विरोध दर्ज कराया। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश बताया।

वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि यह असामाजिक तत्वों की शरारत है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने तुरंत हटवाए होर्डिंग

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और दोनों विवादित होर्डिंगों को हटवा दिया। इसके बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

ALSO READ THIS :  भगवाधारियों के स्वागत में नोएडा पुलिस का कड़ा पहरा: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर सड़कों पर उतरी खाकी, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग

पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें