Home » उत्तर प्रदेश » अमेठी में जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अमेठी में जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Facebook
Twitter
WhatsApp

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के शिवली पहाड़पुर गांव में जहरीले जंतु के काटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, शिवली पहाड़पुर गांव निवासी धर्मराज पुत्र केशवलाल को बुधवार देर रात किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बचाने के लिए उपचार कराने में जुटे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर बाजार शुकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर: पब्लिक स्कूल में चौकीदार की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव, ‘खून के निशां’ से कातिल को ट्रेस कर रहे डॉग स्क्वायड

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें