Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में दुख की घड़ी में भी पेश की मिसाल, प्रेमलता वर्मा के नेत्रदान से दो लोगों की जिंदगी में लौटेगी रोशनी

मुजफ्फरनगर में दुख की घड़ी में भी पेश की मिसाल, प्रेमलता वर्मा के नेत्रदान से दो लोगों की जिंदगी में लौटेगी रोशनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। मातृ शक्ति न केवल अपने बच्चों को उंगली पकड़कर चलना और जीवन में सही राह पर आगे बढ़ना सिखाती है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समाज को नई दिशा देने के साथ महिला शक्ति अब नेत्रदान जैसे पुनीत कार्यों में भी आगे आ रही है। गांधी कॉलोनी के एक परिवार ने दुख की घड़ी में ऐसा ही प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया।

समर्पित महिला शक्ति संगठन से जुड़ीं श्रीमती प्रिया पत्नी शैलेंद्र सिंह ने अपनी सास श्रीमती प्रेमलता वर्मा के निधन के बाद नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवीय संवेदना और सामाजिक जागरूकता की मिसाल पेश की। बताया गया कि देर रात प्रेमलता वर्मा ने अंतिम सांस ली। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने के बावजूद प्रिया और उनके पति शैलेंद्र सिंह ने धैर्य और संवेदनशीलता दिखाते हुए नेत्रदान की प्रक्रिया शुरू कराई।

इसके लिए उन्होंने समर्पित युवा समिति के सदस्य अमित पटपटिया के माध्यम से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम से संपर्क किया। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के कुशल सर्जनों की टीम ने समय रहते दिवंगत प्रेमलता वर्मा के दोनों नेत्र संग्रहित कर लिए।

इस अवसर पर मौजूद श्रीमती मनी पटपटिया ने बताया कि दिवंगत माता जी के दोनों नेत्र स्वस्थ हैं। इन्हें शीघ्र ही दो पात्र जरूरतमंद व्यक्तियों में प्रत्यारोपित किया जाएगा। इससे दो लोगों को इस खूबसूरत दुनिया को देखने का अवसर मिल सकेगा और उनके जीवन में रोशनी लौटेगी।

समर्पित युवा समिति के सदस्य अमित पटपटिया ने शैलेंद्र सिंह के परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए लोगों से नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद भी किसी दूसरे व्यक्ति की दुनिया रोशन करने का माध्यम बनना मानवता की बड़ी सेवा है। नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।

ALSO READ THIS :  हर कदम पर दर्द... फिर भी नहीं रुका शिवभक्त: आस्था के आगे बेबस हुई मजबूरी! नकली पैर के सहारे पैदल कांवड़ लेकर निकला शिवभक्त, मां के त्याग को समर्पित की कांवड़

इस दौरान परिवार के सदस्य संयम सिंह, पौत्री स्तुति सिंह सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। परिवार के इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया गया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें