Home » उत्तर प्रदेश » ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान दोनों की मौत

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद की एक सोसाइटी में रहने वाले पति-पत्नी की आपसी विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना कासना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान 26 वर्षीय संदीप गौतम और उनकी 25 वर्षीय पत्नी तान्या गौतम के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद की रिपब्लिक क्रॉसिंग सोसाइटी में रहते थे।

रास्ते में हुआ विवाद, गुस्से में खाया जहर

पुलिस के अनुसार, दोनों बुलंदशहर के गुलावटी की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बावजूद कार आगे बढ़ती रही और सिकंदराबाद के पास डिवाइडर से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देर रात तान्या गौतम और गुरुवार सुबह संदीप गौतम की मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ALSO READ THIS :  वाराणसी में खूनी वारदात: पत्नी से मिलने निकला था युवक, नहर किनारे मिला लहूलुहान, हत्या की आशंका, पांच महीने पहले ही बंधा था शादी का बंधन

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें