Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में सनसनी: महिला से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने दलित परिवार को पीटा, दी जातिसूचक गालियां,मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर में सनसनी: महिला से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने दलित परिवार को पीटा, दी जातिसूचक गालियां,मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई और कथित जातीय उत्पीड़न का मामला सामने आया है। हरिपुरम कूकड़ा के रहने वाले एक दलित परिवार ने पड़ोस के कुछ लोगों पर महिला से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक काफी समय से उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ और छींटाकशी कर रहे थे। जब उसने इस हरकत का विरोध किया और आरोपियों से शिकायत की तो पहले उसके साथ अकेले में मारपीट की गई।

पीड़ित के मुताबिक, बाद में जब उसने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया तो आरोपी लाठी-डंडों और फरसे जैसे धारदार हथियार लेकर पहुंचे और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जातिसूचक गालियां दीं और कहा कि “छोटी जाति के लोगों को मोहल्ले में नहीं रहने देंगे।” इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने नामजद सहित 10 से 12 अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सभी लोग सुनियोजित तरीके से हथियार लेकर पहुंचे और हमला किया।

ALSO READ THIS :  कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका मुज़फ्फरनगर अलर्ट, चेयरपर्सन ने दिए सफाई और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

घटना की सूचना पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें