Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में प्रेम प्रसंग के चलते युवक का अपहरण! रास्ते से उठाया, सुनसान जगह ले जाकर पीटा,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ में प्रेम प्रसंग के चलते युवक का अपहरण! रास्ते से उठाया, सुनसान जगह ले जाकर पीटा,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp

मेरठ। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक के साथ कथित अपहरण और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को रास्ते में घेरकर जबरन गाड़ी में बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान तहसीन पुत्र सलीम के रूप में हुई है, जो जानी क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि तहसीन ड्यूटी समाप्त होने के बाद अमूल गोदाम जाने वाले मार्ग से घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के चलते हमलावर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।

सुनसान जगह ले जाकर की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने तहसीन को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से बचकर निकला और सीधे जानी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ALSO READ THIS :  राम मंदिर निर्माण में ट्रस्ट ही सर्वोपरि: समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा बोले— 'ट्रस्ट का निर्णय ही अंतिम', 15 अगस्त तक पूरा होगा काम

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें