कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, आतंकी घटनाएं रोकने के लिए ATS तैनात- कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर। सावन की पावन कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और लाखों शिवभक्त हरिद्वार एवं ऋषिकेश से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल […]

शिवभक्तों के लिए मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: जिला अस्पताल में 20 बेड का विशेष कांवड़ वार्ड, पहली बार 14 बाइक एंबुलेंस तैनात

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान लाखों शिवभक्तों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुज़फ़्फ़रनगर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ मार्ग पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को हाई अलर्ट मोड पर रखा है। जिला अस्पताल, […]

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में साप्ताहिक बंदी बेअसर, गुरुवार को खुलेआम खुलीं दुकानें: DM के सख्त आदेश के बावजूद साप्ताहिक बंदी बनी मज़ाक

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद के पुरकाजी कस्बे में साप्ताहिक बंदी के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन देखने को मिला। गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के बावजूद कस्बे का अधिकांश बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहा। बाजार में सुबह 10 बजे से ही ओपन होनी शुरू हो गई थी, जो कि दोपहर 2 बजे तक […]

मुज़फ़्फ़रनगर में ठाकुर का मकान कौन सा है?’ पूछकर, मंदिर से लौट रही महिला के कानों में से कुंडल नोंच भागे बदमाश, CCTV में कैद वारदात 

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। नई मंडी थाना क्षेत्र के शांति नगर में दिनदहाड़े एक महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को बातों में उलझाकर कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया और […]

कंधों पर दादा और 51 लीटर गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे 4 पौते: सेवा और संस्कार की अनोखी मिसाल बनी यात्रा

मुजफ्फरनगर। सावन माह की पावन कांवड़ यात्रा में हर साल आस्था के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मुज़फ़्फ़रनगर में एक ऐसी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी, जिसने हर किसी को श्रवण कुमार की याद दिला दी। गाजियाबाद के चार शिवभक्त पौते अपने 90 वर्षीय दादा को कंधों पर बैठाकर […]

दो दिन के स्थगन के बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं को मिली अनुमति

ऋषिकेश। उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन स्थगित रही चारधाम यात्रा गुरुवार सुबह फिर से शुरू कर दी गई। यात्रा प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन और गढ़वाल आयुक्त के निर्देश पर यात्रा संचालन बहाल किया है। यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी (एसओडी) प्रजापति नौटियाल ने […]

पब्लिक एग्जामिनेशन्स संशोधन विधेयक पर सपा का हमला, राम गोपाल यादव बोले- सिर्फ कानून नहीं, ईमानदार क्रियान्वयन जरूरी

नई दिल्ली। लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने के बाद समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सपा सांसदों का कहना है कि केवल कानून बनाने से पेपर लीक जैसी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि कानून का ईमानदारी और प्रभावी तरीके से पालन कराना सबसे […]

हॉकी जर्सी विवाद पर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- रंग बदलने से देश की आत्मा नहीं बदलती

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी के रंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हॉकी टीम की जर्सी के रंग में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल यूनिफॉर्म का रंग बदलने या इतिहास को नए […]

राज्यसभा में आज पेश होगा लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, पेपर लीक और परीक्षा धांधली पर सख्ती का प्रावधान

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा। लोकसभा से पारित इस विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा और पारित कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन को बताया कि कार्य संचालन नियमों के तहत विशेष व्यवस्था […]

मुज़फ़्फ़रनगर शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम के फ्लेक्स में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा के बीच गुरुवार सुबह शहर के सबसे संवेदनशील शिव चौक क्षेत्र में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब शिव कांवड़ मेला कंट्रोल रूम के बाहर लगे फ्लेक्स बोर्ड में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू […]