Home » उत्तर प्रदेश » बांदा में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत: शादी में परिजनों की रजामंदी न मिलने से थे परेशान, मंदिर के पास मिले शव

बांदा में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत: शादी में परिजनों की रजामंदी न मिलने से थे परेशान, मंदिर के पास मिले शव

Facebook
Twitter
WhatsApp

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में शनिवार देर रात एक युवक और युवती मंदिर के पास अचेत अवस्था में मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार लखनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय शत्रुघ्न कुमार वर्मा पुत्र रामचंद्र वर्मा और चित्रकूट जिले के पहाड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय राजमनी पुत्री दीनदयाल शनिवार रात करीब 9 बजे गांव स्थित सिंहवाहिनी मंदिर के पास अचेत हालत में मिले। दोनों को इस हालत में देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही कमासिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की सहमति नहीं मिलने के कारण दोनों मानसिक तनाव में थे।

शादी में बाधा बनने से थे परेशान

ग्रामीणों और परिजनों के बीच चर्चा है कि युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया था, लेकिन परिवार की ओर से रिश्ते को मंजूरी नहीं मिल रही थी। इसी कारण दोनों परेशान चल रहे थे।

ALSO READ THIS :  मेरठ में पागल कुत्ते का आतंक, ढाई साल के मासूम पर जानलेवा हमला; अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद से लखनपुर गांव और युवती के मायके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें