नोएडा के शिवभक्त हरिद्वार से लेकर निकले अनोखी त्रिशूल कांवड: MP के कारीगरों ने दो महीने में किया तैयार, कैलाशपुर सिद्ध बाबा धाम में होगी स्थापना

मुज़फ़्फ़रनगर। शिव कांवड़ यात्रा-2026 में इस बार आस्था के साथ-साथ नवाचार और भव्यता का भी अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। कोई स्पोर्ट्स कार कांवड़ लेकर चल रहा है तो कोई श्रवण कांवड़ के जरिए बुजुर्गों की सेवा का संदेश दे रहा है। इसी कड़ी में रविवार अपराह्न करीब तीन बजे मुज़फ़्फ़रनगर में एक […]

फोन कर दुकान पर बुलाया… फिर टूट पड़े कई लोग: मुजफ्फरनगर में युवक की बेरहमी से पिटाई CCTV में कैद

मुज़फ़्फ़रनगर। शाहपुर कस्बे के कस्सावान मोहल्ले में रविवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कस्सावान मोहल्ला निवासी अफसर को […]

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: चंद्रशेखर आजाद की नजर सपा के वोट बैंक पर, 45 उम्मीदवारों के जरिए नए सियासी समीकरण की कोशिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शुरुआती दौर में ही 45 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सियासी संकेत दे दिए हैं। पार्टी की रणनीति को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब चंद्रशेखर आजाद केवल बहुजन […]

केरल में बारिश का कहर: 8 लोगों की मौत, 8 लापता; 209 राहत शिविरों में पहुंचे 5792 लोग, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से जुड़ी आपदाओं में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। केरल के मुख्यमंत्री […]

बांदा में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत: शादी में परिजनों की रजामंदी न मिलने से थे परेशान, मंदिर के पास मिले शव

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में शनिवार देर रात एक युवक और युवती मंदिर के पास अचेत अवस्था में मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। […]

PM मोदी ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत संकल्प अभियान’, बोले- युवा नशे के खतरे समझें और विनाशकारी आदत से दूर रहें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ शुरू किए गए इस 100 सप्ताह लंबे अभियान में उन्होंने देश के नागरिकों, खासकर युवाओं से सक्रिय रूप से जुड़ने और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील […]

मायावती का बड़ा एक्शन: अशोक सिद्धार्थ फिर बसपा से निष्कासित, रणधीर सिंह बेनीवाल पर भी गिरी गाज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संगठन में अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को एक बार फिर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही बसपा के वरिष्ठ नेता और कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को भी तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया है। […]

दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की फॉरेनर सेल ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ‘ऑपरेशन वीजा स्टेटस वेरिफिकेशन’ के तहत की गई, जिसके दौरान सेंट्रल दिल्ली के होटलों और गेस्ट हाउसों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस के […]

एटा में कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार […]

दिल्ली में घर से ज्वेलरी और नकदी चोरी का खुलासा: नौकरानी और उसका साथी गिरफ्तार, हीरे की अंगूठियां बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले की कृष्णा नगर थाना पुलिस ने घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए घर में काम करने वाली नौकरानी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो हीरे की अंगूठियां और 9,500 रुपये […]