Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में कांवड़ ला रही भोली बनी जुड़वा बेटों की मां: SSP ने बच्चों का नाम रखा ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’, मां और दोनों नवजात स्वस्थ

मुजफ्फरनगर में कांवड़ ला रही भोली बनी जुड़वा बेटों की मां: SSP ने बच्चों का नाम रखा ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’, मां और दोनों नवजात स्वस्थ

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सावन की पावन कांवड़ यात्रा के बीच मुज़फ़्फ़रनगर से आस्था और खुशियों से जुड़ी एक बेहद भावुक तस्वीर सामने आई है। हरिद्वार-नीलकंठ से पवित्र गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रही एक महिला शिवभक्त ने मुज़फ़्फ़रनगर महिला हॉस्पिटल में सुबह करीब 11 बजे में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। मां और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

दिल्ली निवासी नेहा अपने साथियों के साथ नीलकंठ से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली थीं। यात्रा के दौरान वह अपने साथियों से बिछड़ गईं और अकेले ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थीं। इसी बीच उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो गई।

सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल मुज़फ़्फ़रनगर के महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उन्होंने दो स्वस्थ पुत्रों को जन्म दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर फैलते ही अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच भी उत्सुकता का माहौल बन गया।

इस बीच जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन महिला चिकित्सालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने नेहा और नवजात शिशुओं का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मां की सहमति मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दोनों नवजातों का नामकरण भी किया। उन्होंने एक बच्चे का नाम ‘गणेश’ और दूसरे का नाम ‘कार्तिकेय’ रखा। इसके बाद एसएसपी ने मां को फ्रूट बास्केट भेंट की, जबकि दोनों नवजातों को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 'चाकू वाली हसीना'! चाकू लहराती शहर में घूम रही नकाबपोश युवती, वीडियो वायरल

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। कांवड़ यात्रा के दौरान हुई इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग इसे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मान रहे हैं।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें